आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी शराब के धंधे में संलिप्त 01 आरोपित को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / वान्छित / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है । थाना भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये अवैध शराब तस्करी करते हुये 01 आरोपित रोहित पुत्र चैन सिह निवासी ग्राम धीरमजरा थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 52 अदद टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ ग्राम कलालहटी से धीरमजरा आने वाले तिराहे के पास से पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध आबाकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1- रोहित पुत्र चैन सिह निवासी ग्राम धीरमजरा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

*माल बरामदगी*
1-52 अदद टैट्रा पैक देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *