रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2026” के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त बनाने एवं अवैध मादक पदार्थों (शराब/स्मैक/हेरोइन/चरस/गांजा आदि) की तस्करी पर रोक लगाने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु टीमों का गठन किया गया । उ0नि0 सुभाष चंद्र जखमोला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 तस्कर के हिरासत में लिया जिसके कब्जे से 69.50 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 127/26, NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
योगेंद्र पुत्र अमर सिंह, निवासी डंडेरी ख्वाजगीपुर, रुड़की
*बरामदगी*
69.50 ग्राम अवैध चरस















Leave a Reply