ऑपरेशन प्रहार पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अवैध अतिक्रमण कर रहे रेड़ी ठेला/ संदिग्ध व्यक्तियो के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की गई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | अवैध अतिक्रमण कर रहे रेड़ी ठेला/ संदिग्ध व्यक्तियो के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की गई | जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया था । आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया था । पुलिस टीम द्वारा सडक किनारे अनावश्यक रूप से खडे व अतिक्रमण करने वाले रेहडी ठेली व संदिग्ध व्यक्तियो के विरूद्ध अभियान चालाया गया । जिसके फलस्वरूप 52 रेडी /ठेला वालो विरूद्व 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये सयोंजन शुल्क ₹8000/-वसूला गया। चैकिंग अभियान जारी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *