
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रोशनाबाद | पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल क्लस्टर (वालीबॉल, सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2026 की शुरुआत हुई । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बने जिनका एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया । खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास का गवाह बने परेड ग्राउंड व दर्शकों की खचाखच भीड़ के बीच मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई । इस दौरान श्री नवनीत सिंह द्वारा खिलाड़ियों एवं टीम कोच की हौसला अफजाई करते हुए सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने व विजेता बनने की शुभकामनाएं दी । प्रतियोगिता में कुल 14 टीम के 218 खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने कौशल का उदाहरण पेश करेंगे। मैच के परिणाम से आपको कुछ देर बाद अवगत कराया जाएगा ।















Leave a Reply