सार्वजनिक स्थानों व ढाबों में बैठकर जाम छलकाना नशाखोरों को पड़ा भारी, कुल-55 नशेड़ी दबोचे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | मुख्यालय स्तर से चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में अभियान चलाया गया | कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग कर रहे कुल 55 व्यक्तियों को पकड़कर उनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई । सभी आरोपियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर न शराब पिएगा और न ही पिलाएगा | हरिद्वार पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी |

*पुलिस टीम*
थाना सिडकुल पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *