रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशों के क्रम ने प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । दिनांक 09/04/2026 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग 01 संदिग्ध को रेगुलेटर पुल के पास से 50 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा ।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
*नाम व पता आरोपी*
नसीम पुत्र स्वर्गीय मुख्तियार निवासी मोहल्ला घोसियान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
50 पव्वे देशी शराब















Leave a Reply