रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध कडा प्रहार कर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है । रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा अवैध शराब बिक्री/तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर दौराने छापेमारी की कार्यवाही करते हुये मेहताब पुत्र असगर निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को पीठ मैदान सैक्टर 01 बीएचईएल से पकड कर कुल 40 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का की बरामदगी की गयी, 2-आजाद पुत्र नत्थू निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को लिपटिस के पेडो के पास बिष्णुलोक वाले रास्ते से पकड कर कुल 40 ट्रेटा पैक देशी शराब माल्टा मार्का की बरामदगी की गयी | आरोपितों के विरूद्ध थाने पर आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी-*
1- मेहताब पुत्र असगर निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
2- आजाद पुत्र नत्थू निवासी ग्राम जमालपुर खुर्द कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी-*
कुल 80 ट्रेटा पैक देशी शराब















Leave a Reply