रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम कोटवाल आलमपुर पंचायत घर के पास अवैध सट्टे की खाई बाड़ी कर सट्टा लगा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपित सुखपाल को पकड कर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व ₹940/-नगद काफी पैन बरामद किया गया । आरोपी के विरूद्ध थाने पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई ।
*नाम पता आरोपी-*
1- सुखपाल पुत्र सेवाराम निवासी कोटवाल आलमपुर थाना झबरेड़ा हरिद्वार ।
*बरामदगी*-
सट्टा पर्ची व नगद ₹940/-















Leave a Reply