सिडकुल क्षेत्र में महिला के कान के कुंडल छीनने पर हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपी को सिडकुल पुलिस ने मय माल व बाइक सहित दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वादिया निवासी रोशनाबाद की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर सोने के कुंडल छीनने की घटना के संबंध में थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 118/2026 पंजीकृत किया गया था । सिडकुल पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन एवं लगातार सुरागरसी की गई । चैकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे संदिग्ध व्यक्ति नसीम मलिक को दबोच लिया गया । आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668) एवं वादिया के सोने के कुंडल बरामद किए गए । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
नसीम मलिक पुत्र मुंशरीफ उर्फ निन्हा (उम्र 32 वर्ष) निवासी ग्राम गोविन्दपुर दादूपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
1. स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK08BE-1668)
2. कुंडल (पीली धातु)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *