हरिद्वार पुलिस ने गौकशी करने वाली एक महिला को लिया हिरासत में मौके से गौमांस तथा गौकशी के उपकरण बरामद आरोपितों के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | कोतवाली रूडकी पर मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम जौरासी में गौकशी की गई है जिसका मांस अपने घर में रखा हुआ है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा सूचना का संज्ञान लेकर रिफाकत के मकान पर दबिश दी गयी तो एक महिला को मौके से पकड़ा गया तथा मौके से 05 आरोपी फरार हो गए । मौके से 25 किलो गौवंशीय मांस व कटान उपकरण बरामद हुए है जिसके आधार पर कोतवाली रूडकी पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*नाम पता आरोपित*
महिला निवासी ग्राम जोरासी को0 रुड़की जिला हरिद्वार।

*बरामद माल*
1- 5 किलोग्राम गोमांस
2- पशु कटान उपकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *