रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उक्त संबंध में लगातार सक्रियता दिखाते हुए लक्सर पुलिस द्वारा कोतवाली स्तर पर टीमों के गठन कर संभावित स्थानों पर छापेमारी और निगरानी की जा रही है । छापेमारी/चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी को हिरासत में लिया जिसके कब्जे से (ACETAMINOPHEN, TRAMADOL HYDROCHLORIDE AND DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE CAPSULES) के 120 कैप्सूल बरामद किये गये । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन नशीले कैप्सूल को मेडिकल स्टोर से लाकर क्षेत्र में नशा करने वाले व्यक्तियों को ऊँचे दामों पर बेचता था । आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 287/26 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
बोबी कुमार पुत्र ओमबीर निवासी सेठपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार
*बरामदगी*
(ACETAMINOPHEN, TRAMADOL HYDROCHLORIDE AND DICYCLOMINE HYDROCHLORIDE CAPSULES) 120 नशीले कैप्सूल















Leave a Reply