रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध गतिविधियों जैसे स्मैक, चरस, गांजा, सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मच्छी चौक के पास आजम पहलवान की मुर्गे की दुकान के समीप छापेमारी की गई, जहां कुछ व्यक्ति प्लास्टिक बिछाकर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे । पुलिस ने मौके से 04 आरोपियों को हिरासत में लिया उनके कब्जे से ताश के पत्ते व ₹5000 नगद बरामद किए । उक्त संबंध में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 0103/2026 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1. नौशाद पुत्र शफीक, उम्र 35 वर्ष
2. जाबर पुत्र हासिम, उम्र 30 वर्ष
3. इस्तकार पुत्र मुख्तीयार, उम्र 29 वर्ष
4. नदीम पुत्र खलील अहमद, उम्र 24 वर्ष
सभी निवासी मच्छी मौहल्ला माही ग्रान, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार
*बरामदगी*
1. ताश के पत्ते
2. ₹5000 नगद















Leave a Reply