
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर |रात्रि को कोतवाली रानीपुर को सूचना प्राप्त हुई कि विष्णुलोक कालोनी में एक व्यक्ति अपने पडोसी के साथ लडाई झगडा कर रहा है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो एक व्यक्ति वैन सिंह उर्फ कमल सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवास विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार अपने पडोसियो के साथ लडाई झगडा, मारपीट व गाली गलौच पर उतारु था, पुलिस टीम ने मौके पर उक्त वैन सिंह उर्फ कमल सिंह को काफी समझाया गया लेकिन उक्त व्यक्ति नही माना और उत्तेजित होकर गाली गलौच कर हुडदंग करने लगा, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति वैन सिंह उर्फ कमल सिंह उपरोक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस एस के तहत कार्रवाई की गई ।
नाम पता आरोपी-
1- वैन सिंह उर्फ कमल सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी प्लाट न0-पी 58 विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।













Leave a Reply