रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पीठ बाजार, सेक्टर-4, बीएचईएल से वादी विनय कुमार पुत्र स्व. भोपाल सिंह निवासी ग्राम हरचन्दपुर, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK 17 M 2047 अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी । घटना के संबंध में ऑनलाइन E-FIR के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 337/26 अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना के खुलासे के लिए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के डिजिटल साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन किया गया । इसी क्रम में रात्रि को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वर्कर हॉस्टल तिराहा, बीएचईएल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UK 17 M 2047 बरामद हुई । पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में वृद्धि करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
अमन कुमार पुत्र प्रेम चन्द निवासी शिवपुरी, गली नं. 05, मोहल्ला जगजीतपुर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष
*बरामदगी*
01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (UK17M2047)
*आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 330/19 धारा 379, 411, 34 भादवि, थाना कनखल
2. मु0अ0सं0 279/20 धारा 401 भादवि, थाना कनखल
3. मु0अ0सं0 70/21 धारा 8/21 NDPS Act, थाना कनखल
4. मु0अ0सं0 306/22 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम, थाना कनखल
5. मु0अ0सं0 89/23 धारा 379, 411 भादवि, थाना कनखल












Leave a Reply