एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय में बैठक आयोजित पुलिस विभाग में चल रहे पोर्टलों पर मिल रही शिकायतों, निराकरण व आवेदनों की ली समीक्षा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद पुलिस मुख्यालय गोष्ठी आयोजित की गई । उक्त बैठक में पुलिस विभाग में चल रहे पोर्टलों (सीएम हेल्प लाइन, सीसीटीएनएस पोर्टल आदि) पर प्राप्त शिकायतों, आवेदनों व निराकरण की समीक्षा की गई । एसएसपी द्वारा पोर्टलों प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने व जांचों को समय से पूर्ण करने व अनावश्यक मामलों को लंबित न रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जो भी सूचना/ जांच आख्या समय पर जानी है उसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो अधीनस्थों के कार्यों की समय-समय पर साप्ताहिक समीक्षा की जाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *