सलेमपुर के स्कूलो मे धूमधाम से मनाया गया आजादी का पर्व |

हरिद्वार | सलेमपुर मे सवतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया ग्राम सलेमपुर, सुमन नगर, सलेमपुर हाइवे आदि कई स्थानों पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली व राव फरमान अली एडवोकेट ने टीचर्स, सम्मानित ग्रामीणों के साथ मिलकर ध्वजारोहन किया इस अवसर पर राष्ट्रगान के बाद देश व प्रदेश वासियो को बधाई दी राव आफाक अली ने कहा की 15 अगस्त का दिन हमारा राष्ट्रीय पर्व का दिन है और इस दिन हमें अंग्रेजो के क्रूर शासन से आजादी मिली यह दिन भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों को याद करने का दिन है वरिष्ठ अधिवक्ता राव फरमान अली ने कहा की यह आजादी हमारे पूर्वजों ने दिलाई है लेकिन आज की जिम्मेदारी हमारी है हमें अपने प्यारे भारत को सुरक्षित,शिक्षित, सुन्दर और मजबूत बनाना है आज प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है की देश की तरक्की और खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास करे और आपसी भाई चारे और सदभावना कायम करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए तभी देश तरक्की करेगा इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव काशिफ जी ने कहा की 15अगस्त सन 1947 देश के लाखो लोगो की कुर्बानी की याद दिलाता है यह दिन उनको नमन करने का और श्रद्धांजलि देने का दिन है अवसर पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हाज़ी मुस्तफ़ा साहब ने देश वासियो को सुभकामनाये दी इस अवसर पर नसीम सलमानी जी राव आशिफ़ जी वरिष्ठ पत्रकार नसीब आलम जी आबाद अल्वी जी दिलसाद मलिक जी राव सफररत आदि ने देश वासियो को बधाई दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *