गौकशी के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी 15 किलो गौमांस सहित 01 अभियुक्त दबोचा, प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों/ गौमांस तस्करो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस टीमो को सक्रिय कर पतारसी सुरागरसी में मामुर किया गया । लक्सर पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति को खण्डजा मदरसा से आगे खेतो की ओर स्थित टयूबैल से आगे गौमांस के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपने 03 अन्य साथियों के नाम बताये वाछिंत अभियुक्तगणों के तलाश हेतु टीम गठित कर अभि0गणों के सम्भावित ठिकानो पर तलाश हेतु रवाना है । अभियुक्तगणो के विरुद्व थाने पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

पंजीकृत अभियोग –
1- मु0अ0स0 827/25 धारा 5/11 उत्तराखण्ड गौवंश सरक्षण अधि0

गिरफ्तार अभियुक्त
जाकिर पुत्र अता निवासी खण्डजा कुतुबपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

मौके से बरामदगी*
1-मौके से करीब 15 किग्रा गौमांस बरामद
2- रजि0 न0 UK 17 M 2271
3- रजि0 नं0 UK17 E 3427

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *