ऋषिकुल आयुर्वेदिक काँलेज के पास गोलीकांड के आरोपी को दबोच लाई हरिद्वार पुलिस पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने किया था जानलेवा हमला |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वादी कार्तिक कुमार पुत्र स्व0 किशोर कुमार निवासी जगजीतपुर राजागार्डन हरिद्वार ने ऋषिकुल आयुर्वेदिक काँलेज के सामने लक्की नाम के व्यक्ति द्वारा वादी को जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 557/25 धारा 109(1), 3(5) बी0एन0एस दर्ज किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए मुकदमें उपरोक्त में वंछित अभियुक्त को औद्योगिक क्षेत्र में रपटे के पास से मय तमन्चे के गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दो माह पूर्व मेरा वादी कार्तिक कुमार के साथ झगडा हो गया था कार्तिक उपरोक्त द्वारा मेरे साथ मारपीट की थी जिसके चलते मैंने बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया था ।

नाम पता अभियुक्त
लक्की पुत्र संजू निवासी प्रोजेक्ट कॉलोनी मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार

बरामद
एक तमन्चा 315 बोर

दर्ज मुकदमा व धारा –
मु0अ0सं0 557/25 धारा 109(1), 3(5) बी0एन0एस व बढोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *