01 नशा तस्कर आया हरिद्वार पुलिस के हत्थे आरोपी के कब्जे से 161.29 ग्राम अवैध चरस बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025’’ के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना बुग्गावाला द्वारा युवाओं की नशो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है, प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा मुखवीर तन्त्र को सक्रिय किया गया । आरोपी के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा मजाहिदपुर पुलिया से आरोपी दुष्यन्त पुत्र सुरेश नि0 मुजाहिदपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को 161.29 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना बुग्गावाला पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।

नाम पता आरोपी
(1) दुष्यन्त पुत्र सुरेश नि0 मुजाहिदपुर सतीवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार ।

विवरण बरामदगी
आरोपी के कब्जे से 161.29 ग्राम अवैध चरस बरामद होना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *