
लक्सर | शिकायतकर्ता महिला निवासी ग्राम महाराजपुर कला थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार द्वारा थाने पर तहरीर दी कि उसकी लड़की को आसिप अली द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके आधार पर थाना कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित आरोपी की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी आसिप अली की तलाश में उसके सम्भावित ठिकानो पर भी नजर रखना शुरु किया लेकिन आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिया लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था । लक्सर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी /पतारसी मैनुअली की सहायता से आरोपी को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लेकर महिला को सकुशल बरामद किया गया । आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता आरोपी
आशिप अली पुत्र मजर हसन निवासी दरगापुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।













Leave a Reply