15 अगस्त के अवसर पर कई दिनों से दिन-रात जारी है रेलवे स्टेशनों में चैकिंग SP GRP तृप्ति भट्ट के कड़े नेतृत्व में जीआरपी का चैकिंग अभियान लगातार जारी |

हरिद्वार | एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के कड़े व अनुशासन भरे नेतृत्व में काम कर रही जीआरपी पुलिस द्वारा आगामी 15 अगस्त में सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तराखंड के समस्त रेलवे स्टेशनों में सघन चैकिंग अभियान चलाया हुआ है । रेलवे स्टेशन हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश, लक्सर, रुड़की, लाल कुआं टनकपुर आदि स्थानों पर जीआरपी द्वारा आरपीएफ, बीडीएस, स्वान दल की संयुक्त टीम के साथ स्थानीय रेलवे प्रशासन से अपेक्षित सहयोग/समन्वय स्थापित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । संयुक्त सघन चैकिंग अभियान में सभी प्लेटफार्म प्रतीक्षालय, पार्सल, टिकट घर, पार्किंग, clock room, डॉरमेट्री एवं रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी रिज़र्व ट्रेनों, संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु आवागमन के छिपे मार्गो रेलगाड़ियों के डिब्बों टॉयलेट्स, गुड्स एवम पार्सल यान को चैक करने के साथ-साथ रेलवे ट्रैक को भी चेक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *