
रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद में हो रही चोरी/वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत एच पी पेट्रोल पंप से बाई और राजपूत विहार कॉलोनी के पास पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर रोड के किनारे स्थित ट्यूबवेल के पास से चोरी गई बैटरी के साथ शैलेश पुत्र विघनदास निवासी राजपूत विहार कॉलोनी सलेमपुर महदूद थाना सिडकुल को पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
शैलेश पुत्र विघनदास निवासी राजपूत विहार कॉलोनी सलेमपुर महदूद कोतवाली सिडकुल जनपद हरिद्वार।
बरामदगी
एक अदद बैटरी रंग ऑरेंज व काला।













Leave a Reply