घर से नाराज होकर निकले एक और मासूम को थाना कलियर पुलिस द्वारा परिजनों से मिलाया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | एक नाबालिक दरगाह क्षेत्र में लावारिस घूम रहा था जिससे पूछताछ में पता चला कि वह आज सुबह अपने घर से नाराज होकर कलियर आ गया था जिसको सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया पूछताछ करने पर इसने अपना नाम मोहम्मद पुत्र लुकमान निवासी दौलत खेड़ी सहारनपुर बताया बालक को मिलाने के लिए पुलिस टीम द्वारा सहारनपुर जिले के दौलत खेड़ी गांव को ढूंढा गया।कड़ी मशक्कत के बाद उक्त बालक का गांव दौलत खेड़ी थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश पता लगा वहां पर इसके परिजनों से संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि उक्त बालक सुबह 5:00 बजे बिना बताए घर से चला गया था जिसको की परिजन आसपास सहारनपुर में ढूंढ रहे थे यह पता लगने पर की बालक कलियर थाने पर है । परिजन थाने पर आए और बालक को सकुशल इसके चाचा रिजवान पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम दौलतखेड़ी थाना नकुड़ जिला सहारनपुर और मामा कामिल पुत्र यामीन निवासी माणक मऊ थाना कुतुबशेर सहारनपुर के सुपुर्द किया गया बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस व कलियर थाने की पुलिस का धन्यवाद अदा किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *