नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच लाई हरिद्वार पुलिस गांव छोड़कर भागने की फिराक में था आरोपी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | वादी निवासी खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर हाल निवासी ग्राम कुड़कावाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार द्वारा ख़ुद की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में अभियुक्त लियाकत पुत्र शफक्कत नि0 बन्दरजूड बुग्गावाला उम्र 50 वर्ष के विरुद्ध थाना बुग्गावाला पर मु0अ0सं0 42/2025 धारा 65(1) BNS व 3क/4, 5ठ/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत कराया गया । घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त के शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, आदेश के अनुपालन में बुग्गावाला पुलिस द्वारा थानास्तर पर अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर गहन सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर तन्त्र की मदद से को अभियुक्त लियाकत पुत्र शफक्कत नि0 बन्दरजूड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र 50 वर्ष को कुड़का वाला चौक से धर दबोचा गया ।

नाम पता अभियुक्त –
लियाकत पुत्र शफक्कत नि0 बन्दरजूड थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार उम्र 50

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *