
रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वादी कृष्ण गोपाल पुत्र देवी दयाल निवासी आवास विकास कालोनी विवेक विहार रानीपुर मोड़ ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर में घुसकर सोने की चेन,एक जोड़ी कान की झुमकी एक कान की लटकन वाली जोड़ी,एक सिंगल कान का टॉप्स पीली धातु व ₹7000/- नगद चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा पर अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया गठित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर इलेक्ट्रानिक माध्यम /संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ कर/कड़ी सुरागरसी पता रसी कर/मुख़बिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया पूर्व में चोरी के मुकदमे में जेल जा चुके आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई । उपरोक्त के क्रम में रात्रि दौराने चेकिंग आरोपी 1-गौरव वटी पुत्र सुभाष चंद्र निवासी वार्ड नंबर 2 मेन बाजार चौहाटा थाना सावा जिला सावा जम्मू कश्मीर 2-देवेंद्र सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी राखा अम्बा टाली थाना सावा जिला सावा जम्मू कश्मीर को रेगुलेटर पुल नहर पटरी घाट के पास से मय चोरी के समान के साथ पकड़ा गया । दौराने पूछताछ आरोपियो द्वारा बताया हम दोनों भांग/स्मैक/शराब का नशा करने के आदि है अपना नशा पूरा करने के लिए चोरी करे है ।
नाम व पता आरोपी
1-गौरव वटि पुत्र सुभाष चंद्र निवासी वार्ड नंबर 2 मेन बाजार चौहाटा थाना सावा जिला सावा जम्मू कश्मीर।
2-देवेंद्र सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी राखा अंम्बा टाली थाना सावा जिला सावा जम्मू कश्मीर।
बरामदगी का विवरण
1-अदद चेन पीली धातु
2-एक जोड़ी झुमके पीली धातु
3-एक जोड़ी टॉप्स पीली धातु
4-एक सफेद धातु की अंगूठी
5- ₹500/- नगद













Leave a Reply