
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में पुनः रानीपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त एक वारण्टी मोनू उर्फ मनोज पुत्र इन्दरजीत निवासी अलावा थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर उ0प्र0 सम्बन्धित मु0अ 0 सं0- 44/09 धारा 380,411 भादवि को गैर जनपद बुलंदशहर उ0प्र0 स्थित उसके मस्कन ग्राम अलावा से गिरफ्तार किया गया । वारण्टी उक्त वाद में करीब 15 वर्षो से लगातार फरार चल रहा था । गिरफ्तार वारण्टी को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार वारण्टी-
1- मोनू उर्फ मनोज पुत्र इन्दरजीत निवासी अलावा थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष













Leave a Reply