10 लीटर कच्ची शराब के साथ हत्थे चढ़ा तस्कर, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देश पर कार्यवाही करते हुवे कोतवाली लक्सर पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से एक शराब तस्कर को १० लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 813/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम

विवरण आरोपित-
पिंकू पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम बाकरपुर थाना कोतवाली लक्सर

बरामदगी-
10 लीटर कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *