संदिग्ध अवस्था में अवैध चाकू के साथ घूम रहे 02 व्यक्तियों को हरिद्वार पुलिस ने अलग-अलग जगहो से दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | SSP हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों/ संदिग्ध व्यक्तियों/ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रुप से लगाम लगाए जाने हेतु क्षेत्र में नियमित रुप से पुलिस टीमे निकालकर संघन चैकिंग किये जाने निर्देशित किया गया था । जिसके अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में दौरान चैकिंग 02 व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से अवैध चाकू के साथ पकड लिया । उक्त पकड़े गये व्यक्ति थाना क्षेत्र में अवैध चाकू को लेकर किसी बडी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लक्सर पुलिस की सतर्कता से समय रहते आरोपी को पकड़ा गया । पकडे गये व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

नाम पता आरोपी
1- आमिर पुत्र रियासत निवासी ग्राम मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2- जोगेन्द्र पुत्र धर्मपाल निवासी वार्ड न0 7 नई शिवपुरी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी*
02 अदद नाजायज चाकू बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *