यातायात बाधित होने से बचाया ,सड़क मार्ग को सुचारू रूप से चलवाया आमजन/ वाहन चालकों ने फायर यूनिट की रिस्पांस टाइम की खुले मन से की प्रशंसा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वाहनों के लिए पूर्णतः

सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल राज विहार कॉलोनी डनढेरा रोड कर्नल एनक्लेव कोतवाली सिविल लाइन पहुंचे घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त स्थान पर सड़क मार्ग पर गिरे पेड़ को वुडन कटरो की सहायता से टुकड़ों- टुकड़ों में काट कर सड़क किनारे किया गया उक्त पेड़ की चपेट में विद्युत लाइन एवं पोल भी आ गया था । विद्युत कर्मियों से लाइन कटवाकर उक्त पोल एवं वायरो को सड़क किनारे किया गया यातायात हेतु बाधित सड़क मार्ग को वाहनों के लिए पूर्णतः खोला गया स्थानीय निवासियों वाहन चालकों ने फायर यूनिट टीम की तत्काल कार्यवाही रिस्पांस टाइम की खुले मन से प्रशंसा की । आवश्यक कार्य सकुशल संपन्न उपरांत घटना के संबंध में कंट्रोल रूम रुड़की एवं श्रीमान उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *