
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गौकशी/पशुओ के कटान पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कल कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास ने सूचना दी कि ग्राम गढ में धन्नू पुत्र रशीद व उसके भाई बाला ने मिलकर गौवध किया था तथा दोनो घर में गौमांस विक्रय कर रहे है । उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुये ग्राम गढ से आरोपी 1.धन्नु पुत्र रसीद नि0 ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को गौमांस की कांट छाट करते हुये पकड़ा गया तथा एक आरोपी बाला पुत्र रशीद नि0 ग्राम गढ रानीपुर हरिद्वार फरार हो गया । मौके पर आरोपी के कब्जे से कुल 10 किलो गौमांस व गौकशी के उपकरणो की बरामदगी की गयी । पुलिस द्वारा आरोपी धन्नु व फरार आरोपी बाला उपरोक्त के विरूद्ध गौवंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
नाम पता आरोपी
1- धन्नु पुत्र रसीद नि0 ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
बरामदगी-
कुल 10 किलो गौमांश व गौकशी उपकरण।













Leave a Reply