
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गौकशी/ पशुओ के अवैध कटान पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने गौकशी में संलिप्त अपराधी मोईन के विरूद्ध गुण्डा अधिनियम में कार्यवाही कर आरोपी को जिला बदर कराये जाने हेतु जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी । उक्त रिपोर्ट पर पुलिस की ठोस पैरवी के चलते न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा माध्यम से उक्त आरोपी मोईन को एक माह (30 दिवस) हेतु जिला बदर के आदेश पारित किये गये । कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आदेश के अनुपालन में उक्त आरोपी मोईन को ढोल नगाडो से मुनादी करते हुये एक माह (30 दिवस) के लिये जनपद की सीमा से बाहर किया गया ।
जिला बदर आरोपी-
1- मोईन पुत्र सलीम नि0 ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार













Leave a Reply