हरिद्वार|
रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में स्थानांतरण होकर आए नवागन्तुक जिला जज सहित सभी न्यायिक अधिकारियों का जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार की ओर से अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।बार के पदाधिकारियों सहित समस्त अधिवक्ताओं ने सभी नवआगंतुक न्यायिक अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नवआगंतुक जिला जज नरेन्द्र दत्त ने सभागार में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का उद्देश्य वादकारियों को सस्ता,सुलभ और शीघ्र न्याय दिलाना होना चाहिए। इसके लिए हम सबको तत्परता से कार्य करने की आवश्यकता है। बार और बेंच के संबंध हमेशा मधुर बने रहे इस बात का भी ध्यान रखा जाना आवश्यक है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष नामित शर्मा व सचिव सतीश चौहान ने कहा कि बार एसोसिएशन हरिद्वार की ओर से न्यायिक कार्यों में बार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे कि वादकारियों को शीघ्र न्याय मिल सके । नवआगंतुक जिला जज नरेन्द्र दत्त, प्रधान परिवार न्यायाधीश अजय चौधरी,सहित सभी न्यायिक अधिकारीगण चंद्रमणि राय,राजू श्रीवास्तव,अंजू जुयाल,नीलम रात्रा,नीतू जोशी,ज्योति बाला,संदीप कुमार,अरुण वोहरा,रोहित जोशी,शमशाद अली,आदि न्यायिक अधिकारीगण का स्वागत किया गया । स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष नामित शर्मा,सचिव सतीश चौहान,उत्तराखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह,उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य राजकुमार चौहान,वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सिंह,उत्तम सिंह चौहान,सतीश दत्त शर्मा,नरेंद्र सिंह चौहान,तरसेम सिंह चौहान,तनवीर भारती,विपिन चंद्र द्विवेदी,प्रफुल्ल शर्मा,सचिन कुमार बेदी,अनिल कुमार,मनोज धीमान,भारत भूषण तनेजा,संदीप कुमार,अभिमन्यु दत्त,अभिषेक चौरसिया,रजनी,कविता वैभव,काजल सैनी,रेशु,रीमा आदि अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।
वादकारियों को सस्ता,सुलभ और शीघ्र न्याय दिलाना हो उद्देश्य :- दत्त













Leave a Reply