रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर | वादी अजरम पुत्र कय्यूम निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार द्वारा गांव के ही गुलशेर आदि द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी व उसके पुत्र तथा परिजनो के साथ गाली गलोच, मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर करने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया । घटना की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । गठित पुलिस टीमो द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की धरपकड /गिरफ्तारी हेतु अभियुक्तो के सम्भावित ठिकानों पर लगातार निगरानी व दबिश देकर घटना में सलिप्त अभियुक्त गुलशेर को घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तंमचें व जिन्दा कारतूस/खोका कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में सलिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी है ।
पंजीकृत
अभियोग
मु0अ0सं0-798/25 धारा- 190/191(2)/191(3)/115(2)/109/351(2)/352 बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1-गुलशेर पुत्र परवश ग्राम जैनपुर खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
अभियुक्त से बरामद माल
01 अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 1 खोका कारतूस 315 बोर अभियुक्त













Leave a Reply