ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा 02बेहरुपी बाबा भेषधारियों को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस मे किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

ज्वालापुर | मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ महोदय द्वारा जारी ऑपरेशन कालनेमी*” अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग 02 बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे। जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी/सराफा बाजार से कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से 02 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई |

गिरफ्तार अभियुक्तगण(बाबा)

1-संजय गिरी पुत्र ओमप्रकाश गिरी निवासी बन्शी बाला दूधाधारी चौक पुल के नीचे कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार

2-राम सिंह पुत्र बाबूराम निवासी काठमांडू नेपाल हाल निवासी पीर बाबा का मजार ऊंचा पुल ज्वालापुर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *