“ऑपरेशन कालनेमी” के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, 01 बहरुपी बाबा दबोचा बाबा का भेषधारण कर कर रहा था आमजन को गुमराह |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

हरिद्वार | मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति को बाबा का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना दिखाकर स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को भ्रमित करते हुए पकड़ा गया । स्थानीय लोगों के आक्रोश की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया । वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता कालनेमि
अरुण पुत्र श्रीकांत निवासी वृंदावन, जनपद मथुरा (उ.प्र.) उम्र: 39 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *