
रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेडा | थाना झबरेड़ा पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा छोटे हाथी में गोवंशीय पशु ( बैल ) को क्रूरता पूर्वक परिवहन कर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई । प्राप्त सूचना पर थाना झबरेड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान छोटा हाथी को रोककर चैक किया गया तो चालक द्वारा क्रूरता पूर्वक गोवंशीय पशु को परिवहन किया जा रहा था । जिससे पशु के शरीर में चोट के निशान थे चालक पंकज पुत्र जय सिंह निवासी निरंकारी भवन के पास कस्बा झबरेड़ा थाना झबरेड़ा हरिद्वार को हिरासत में लेकर पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया व गोवंशीय पशु का मेडिकल परीक्षण कराया गया है । आरोपी पंकज को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन छोटा हाथी को सीज किया गया है। गोवंशीय पशु को गोशाला भेजा गया है ।
नाम पता आरोपी
पंकज पुत्र जय सिंह निवासी निरंकारी भवन के पास कस्बा झबरेड़ा थाना झबरेड़ा हरिद्वार।
बरामदगी
01. छोटा हाथी
02.एक गोवंशीय पशु













Leave a Reply