गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से चोरी 05 मोटरसाइकिलें बरामद, 01 विधि विवादित किशोर हिरासत में पुलिस ने चैकिंग के दौरान विधि विवादित किशोर को पनियाला लाठरदेवा कट से पकड़ा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | हरिद्वार में वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूड़की को विशेष टीम बनाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था । आदेशों के अनुपालन में गंगनहर पुलिस द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया । चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पनियाला लाठरदेवा कट क्षेत्र से एक विधि विवादित किशोर को हिरासत में लिया, जो लगातार वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया। किशोर की निशानदेही पर पुलिस ने 05 मोटरसाइकिलें को रिकवर की । उक्त किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया तथा उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर अमल में लाई जा रही है ।

बरामद मोटरसाइकिलें-
1. सुपर स्प्लेंडर (काला)
UP11BK8634
मुकदमा अपराध संख्या-340/2025
2. मोटरसाइकिल
UK07FM2668
मुकदमा अपराध संख्या 332/2025
3. स्पलेंडर प्लस (काला) – बिना नंबर | मुकदमा अपराध संख्या: 337/2025
4. दो अन्य मोटरसाइकिलें – जिनके संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *