नाबालिग बालिका को किया गया सकुशल बरामद बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वादिया काल्पनिक नाम सीमा की लिखित तहरीर पर नामजद आरोपी नितिन पुत्र सुभाष निवासी चन्दपुरी थाना खानपुर हरिद्वार द्वारा वादिया की नाबालिक पुत्री को अपने साथ बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल नाबालिग बालिका को बरामद कर/आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पथरी को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना पथरी से एक कुशल टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । गठित पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी एवं अन्य माध्यमों के आधार पर बुक्कनपुर तिराहा पथऱी से आरोपी नितिन पुत्र सुभाष निवासी ग्राम चन्दपुरी खाना खानपुर हरिद्वार को धर दबोचा । व नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

नाम व पता आरोपी
नितिन पुत्र सुभाष निवासी ग्राम चन्दपुरी थाना खानपुर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *