
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | पुलिस कार्यालय रोशनाबाद के सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात हरिद्वार पुलिस से विदा हो रहे 03 सदस्यों की विभागीय सेवाओं का आभार प्रकट करने के लिए एक शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों द्वारा लंबी समयावधि तक पुलिस विभाग का अंग बनकर अच्छे समाज के निर्माण के लिए, किए गए मेहनत को सराहा । विदा हो रहे सदस्यों एवं उनके परिजन से अनुभव जानने एवं हल्के फुल्के अंदाज में सुक्ष्म जलपान करने के पश्चात पुलिस अधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर विदा किया गया । कार्यक्रम की समाप्ति पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने मिश्रित भाव के साथ सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों एवं उनके परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।
सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का विवरण-
अपर उ०नि० मनोज कुमार:-
मनोज कुमार दिनांक 05.10.1984 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुआ। वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 12.02.2011 को हे0कानि० एवं 21.11.2022 को अपर उ०नि० स०पु० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद उत्तरकाशी के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 10 माह की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है । मनोज कुमार जनपद हरिद्वार के साथ ही पीएसी मिर्जापुर, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, 46वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंहनगर, 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में भी नियुक्त रहे है।
2- अपर उ०नि० ना०पु० श्रीमती कल्पना शुक्ला :-
कल्पना शुक्ला दिनांक 01.08.1986 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुई। वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 30.12.2022 को हे0 कानि० एवं 27.02. 2023 को अपर उ०नि० ना०पु० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद टिहरी गढ़वाल की मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 39 वर्ष की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है । कल्पना शुक्ला जनपद हरिद्वार के साथ ही जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, देहरादून में भी नियुक्त रहे है।
3- हे०कानि० 174 स०पु० पूरण सिंह :-
पूरण सिंह दिनांक 06.12. 2008 को पुलिस विभाग में एक्स आम्री कोटे से कानि० के पद पर भर्ती हुये। वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 30.12.2022 को हे०कानि० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है। मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी है। इनके द्वारा पुलिस विभाग में 16 वर्ष 08 माह की सेवा की गयी है तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है । पूरण सिंह भर्ती के बाद से ही जनपद हरिद्वार में भी नियुक्त रहे है ।
उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला , एएसपी सदर/ क्षेत्राधिकारी लाइन जितेन्द्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय चौहान, एंव अन्य अधिकारी/ कर्मचारी व परिजन मौजूद रहे।













Leave a Reply