
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | अधीक्षिका ज्योतिका पटवाल, राजकीय बालगृह रोशनाबाद, हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि संस्थान से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरिद्वार लाए गए 04 किशोर मौके से लापता हो गए हैं । सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 524/2025, धारा 137(2) BNS के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में गुमशुदा किशोरों की बरामदगी हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित टीम ने हरिद्वार से लेकर टनकपुर, चम्पावत तक की लोकेशन ट्रेस करते हुए 700–800 सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया । पुलिस की सतर्क सुरागरसी व पतारसी के फलस्वरूप तीन किशोरों को सकुशल टनकपुर, जिला चम्पावत से बरामद किया गया । बरामद किशोरों को सुरक्षित रूप से राजकीय बालगृह, रोशनाबाद को सौंप दिया गया है । चौथे किशोर की तलाश हेतु पुलिस टीम रवाना है और शीघ्र ही उसे भी बरामद किया जाएगा ।













Leave a Reply