रुडकी पुलिस ने एक पत्रकार को 50000 रूपये कि रिश्वत लेते किया गिरफ्तार वादी की गोपनीय विडियो बनाकर किया जा रहा था ब्लैकमेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुडकी | कोतवाली रूडकी पर वादी राजीव भटनागर लिपिक नगर निगम रुड़की के द्वारा तहरीर दी गयी कि पत्रकार विकास कुमार खरे द्वारा नगर निगर कार्यालय में गोपनीय तरीके से वादी की बनायी गयी विडियो के एवज में 20 लाख रूपये की मांग करने के सम्बन्ध मे दी गयी जिस पर तत्काल थाना कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 264/25 धारा 308(2)/308(3) BNS पंजीकृत किया गया । घटना का संज्ञान तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा लिया गया व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव को तत्काल पुलिस टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये वादी मुकदमा के साथ कोर अण्डर पास पर अभियुक्त के बताये स्थान पर पहुँचे लेकिन अभियुक्त ने तब तक अपना स्थान बदल चुका था कोई भी कोर कालेज अंडरपास पर नही मिला जिस पर वादी के द्वारा पुनः व्हाटसअप काँल की तो प्रतिवादी के द्वारा शान्तरशाह अण्डरपास पर बुलाया गया जिस पर वादी मुकदमा के साथ जाकर रंगे हाथ 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकडा ,अभियुक्त के कब्जे से वादी मुकदमा द्वारा दिये गये 50 हजार रूपये बरामद किए गए । अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई |

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

विकास कुमार खरे पुत्र स्व0 गोपाल निवासी पदार्था थाना पथरी जनपद हरिद्वार

बरामदगी
50000/ रूपये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *