रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | प्रातः कोतवाली क्षेत्र मंगलौर स्थित MS PROMINENT फाइबर कम्पनी के फोर्मिंग एरिया में आगअग्निकांड की सूचना प्राप्त हुई । जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए फायर स्टेशन रुड़की की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई । टनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि कंपनी के फोरमिंग सेक्शन में भीषण आग लगी हुई थी। फायर यूनिट रुड़की की तत्परता एवं कंपनी के कर्मचारियों के सहयोग से फायर हाइड्रेंट एवं अन्य अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग पर शीघ्र काबू पाया गया तथा उसे फैलने से भी सफलतापूर्वक रोका गया । इस अग्निकांड में कंपनी का विद्युत फिक्सिंग वायर, कन्वेयर, टेसलोन सीट, बेल्ट कन्वेयर, प्लाई आदि सामग्री जल गई । सौभाग्यवश किसी प्रकार की मानव हानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है । घटना के समय कंपनी के प्लांट हेड प्रदीप कुमार पुत्र श्री राम कृपाल सिंह अपने स्टाफ सहित मौके पर मौजूद थे। कोतवाली मंगलौर का पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात रहा। कंपनी प्रबंधन द्वारा आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है ।













Leave a Reply