अभियान लगाम के तहत चौकिंग की कार्यवाही के दौरान अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ एक नशा तस्कर चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 व अभियान आप्रेशन लगाम को सफल बनाने के लिये पुलिस मुख्यालय /SSP हरिद्वार द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु आप्रेशन लगान एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत कोतवाली लक्सर द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर संघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । लक्सर पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को अवैध नशीले Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules के साथ लक्सर क्षेत्र से पकड़ा गया । आरोपी अपने मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले पदार्थो की करता था, आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
मौ0 असद उर्फ गुलफाम पुत्र कुर्बान अली निवासी अड्डेवाला मौहल्ला सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

विवरण बरामदगी-
आरोपी के कब्जे से 66 Acetaminophen Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules जिसकी कुल मात्रा-38.28 ग्राम बरामद होना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *