
रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | रात्रि में थाना बहादराबाद की चौकी शांतरशाह पर ग्राम बढ़ेरी राजपूतान के स्थानीय निवासियों ने सूचना दी कि एक बुजुर्ग महिला बड़ेरी राजपूतान के जंगल में बनी मजार के पास है जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही है सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर उक्त बुजुर्ग महिला को चौकी शांतरशाह पर लाया गया तथा नाम पता पूछने की की कोशिश की किंतु कुछ नहीं बता पा रही थीं । जिसके बाद आस पास जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि उक्त महिला का नाम मेवा देवी पत्नी राम अवतार नि0 फौलादपुर तहसील नीमराणा जिला कोटपूतलीभारो राजस्थान जो कि अपने पति के साथ पतंजलि में इलाज कराने आई थी उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिस कारण यह पतंजलि से बाहर निकल गई थीऔर जंगल में भटक रही थी । कुछ देर बाद उसके बुजुर्ग पति और पतंजलि के कुछ कर्मचारी चौकी में आए महिला को पुलिस चौकी में देखकर बहुत खुश हुए और पुलिस की तारीफ की और पुलिस को धन्यवाद दिया ।













Leave a Reply