
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुडकी | कोतवाली रूडकी पर सूचना प्राप्त हुयी है कि कंवरपाल पुत्र स्व0 कृपा नाम के एक व्यक्ति की किसी ने हत्या कर दी है। उक्त सूचना पर तत्काल रूडकी पुलिस मौके पर पहुँची । ओमी नामक व्यक्ति व उसके साथियों द्वारा आपस में मिलकर हत्या करने के संबंध में मृतक के बेटे सुमित कुमार के द्वारा दी गई शिकायत पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 256/2025 धारा 103/3(5) BNS मे पंजीकृत किया गया था । हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए भरसक प्रयास करते हुये गठित पुलीस टीम ने आरोपी ओमवीर उर्फ ओमी को दबोचकर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। विवेचना जारी है व घटना के अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है ।
ये सामने आयी हत्या की वजह-
लगभग कुछ वर्ष पूर्व बेटे की मौत होने पर हत्यारोपी को शक था कि बेटे की मौत के पीछे कंवरपाल का हाथ है तथा कंवरपाल द्वारा तांत्रिक क्रिया कर यह काम किया है । हत्या से दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर हत्यारोपी का मृतक से झगड़ा हुआ था। इसी बात की दुश्मनी के चलते आरोपी ने ग्राम टोडा कल्याणपुर में काली माता मन्दिर से गांव जाने वाले रास्ते पर मौका देख कंवरपाल को पकड चाकू से वार कर लहुलुहान कर दिया और मौके से भाग गया ।
विवरण आरोपित-
ओमवीर उर्फ ओमी पुत्र रघुवीर निवासी टोडा कल्याणपुर रूडकी उम्र 53 वर्ष
बरामदगी-
हत्या में इस्तेमाल चाकू व घटना के दौरान पहनी टी शर्ट













Leave a Reply