ज्वालापुर पुलिस ने किया एक व्यक्ति के विरुद्ध शांति भंग में की गयी कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | थाना क्षेत्र में झगड़े की सूचना पर पुलिसकर्मी द्वारा सुभाष नगर ज्वालापुर क्षेत्र से एक व्यक्ति अमित को लेकर थाना हाजा आये व थाना परिसर में ही अमित पुत्र राजेंद्र मुरारी निवासी ग्राम छकड़ा थाना मंडावर बिजनौर उत्तर प्रदेश जो कि अपने जीजा राहुल व बहन निवासी सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार से लड़ने झगड़ने लगा व मारपीट पर उतारू हो गया काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं माना जिसके विरुद्ध धारा 170 भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत कार्यवाही की गयी ।

नाम पता आरोपी
1-अमित पुत्र राजेंद्र मुरारी निवासी ग्राम छकड़ा थाना मंडावल जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *