डीएम/एसएसपी द्वारा कांवड़ मेला 2025 के आधिकारिक रूप से समापन की घोषणा कांवड़ यात्रा सकुशल होने पर दक्षेश्वर महादेव के चरणों में शीश नवाने पहुंचे डीएम व एसएसपी हरिद्वार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | सुप्रसिद्ध कांवड़ मेला 2025 के अवसर पर आज डीएम/ एसएसपी द्वारा हरकी पेड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा कर जल लेकर दक्ष महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के साथ ही आधिकारिक रूप से सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की घोषणा की गई एंव इस विशाल कांवड़ मेला के सकुशल सम्मपन्न होने पर मीडिया बन्धु व आमजन के सहयोग को सराहा गया । जनपद के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जलाभिषेक करते हुए सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और मेले के दौरान जनपद में सभी तरह से सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए भोले बाबा को नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *