
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | सुधीर कुमार निवासी गणपति विहार गणेशपुर कोतवाली गंगनहर द्वारा कोतवाली गंग नहर में आकर सूचना दी गई की उनका पुत्र एवं पुत्री जिसका नाम केशव पुत्र सुधीर उम्र 13 वर्ष पहनावा हरे रंग की शर्ट काले रंग का नेकर पैरों में चप्पल पहने हैं एवं कुo मिस्टी पुत्री सुधीर उम्र 7 वर्ष पहनावा पीले रंग की शर्ट नीले रंग का निकर पहना है समय करीब 3:00 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले वापस घर नहीं आये इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय शाह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिक बच्चों को मंगलौर पुराना नहर पुल पटरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है जिनसे पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे बच्चों को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गयाl परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्यवाही की गई सराहना एवं दिया गया धन्यवाद |













Leave a Reply