लक्सर | एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी के निकट पर्यवेक्षण में श्रावण कांवड मेला 2025 के दृष्टिगत अपराधों की रोकथाम व चोरी गये माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम मे रेलवे स्टेशन लक्सर पर दौराने चैकिंग,शांति व्यवस्था मे डयूटीरत कर्मगणो द्वारा रेलवे स्टेशन लक्सर के प्लेटफार्म न0-3/4 पर 06 व्यक्ति जो शराब के नशे में आपस मे लडाई झगडा व गाली-गलौज कर रहे थे। जीआरपी पुलिसकर्मी द्वारा समझाने पर नहीं माने तो पुलिस द्वारा अंतर्गत धारा- 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणो को बाद मेडिकल परीक्षण न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
नाम पता अभियुक्तगण–
(1)-नितिन पुत्र भगवन्त निवासी ग्राम आखा थाना विशात गंज बरेली उम्र 27 वर्ष
(2) नन्हे पुत्र झम्मन लाल निवासी ग्राम आखा थाना विशात गंज बरेली उम्र 22 वर्ष
दित्तीय पक्ष–
(1) विजय पुत्र मोतीलाल निवासी गोमथल थाना भनियाखेडा जिला सम्भल उम्र 27 वर्ष
(2) धर्मेन्द्र पुत्र सौदाज निवासी गोमथल थाना भनियाखेडा जिला सम्भल उम्र 27 वर्ष
(3) गौरव पुत्र होरीलाल निवासी गोमथल थाना भनियाखेडा जिला सम्भल उम्र 27 वर्ष
(4)राजेश पुत्र जगदीश निवासी निवासी गोमथमल थाना भनियाखेडा जिला सम्भल उम्र 27 वर्ष
उपरोक्त अभियुक्तगणो के इस प्रकार के कृत्य से रेलवे स्टेशन पर जनता में भय व असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। अतः इस प्रकार के कृत्य करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी से निश्चित रुप से ही ट्रेनों में होने वाली अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी
।













Leave a Reply