हरिद्वार | आपको ऐसी फाउंडेशन से रूबरू करा रहे हैँ । जो मानव से

वा से लेकर जीवो, प्रकृति और पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ बनाये रखने मे तन मन, धन से सहयोग कर रहे हैँ। कांवड़ यात्रा हरिद्वार मै जगह जगह जाकर सफाई अभियान एवं नशा मुक्ति पर भरसक प्रयास कर रही ऑलवेज केयर फाउंडेशन की टीम ने आज जगह जगह सफाई की जिसका परिणाम कांवड़ मै देखने को मिला कि कांवड़िये जो भोजन प्रसाद एवं चाय के कप इस्तेमाल के बाद डस्टबीन मै डालने लगे । दूर दूर से आये शिव भक्तो एवं जानता द्वारा इस कार्य की सराहना की। ओर कहने लगे हमसे भी सेवा ले लीजिये । तब फाउंडेशन की टीम द्वारा उनको नशा ना करने ओर स्वछता पर ध्यान देने की अपील की गयी। फाउंडेशन की अध्यक्ष मंजू बालियान, सचिव वजीर शर्मा, कोषाध्यक्ष कुशल श्रीवास्तव व सदस्य बीनू स्वछता अभियान मै हिस्सा बने। ये फाउंडेशन लगभग काफी साल से बुजुर्गो को खुशियाँ दिलाने मै समर्पित है। कांवड़ यात्रा 2025 मै संगठन द्वारा सफाई अभियान, नशा मुक्ति एवं वृक्षारोपण पर कार्य लगातार किया जा रहा है। समाज ऐसे समाज सेवियों की सराहना एवं लम्बी आयु की कामना करता हैँ ।













Leave a Reply